पुष्करणा चिकित्सा ग्रुप मेडिकल फील्ड से जुडे पुष्करणा समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाने का माध्यम है।
यह अपनेपन के भाव से भरा आपसी जुडाव और सहयोग का सशक्त माध्यम है। इसकी स्थापना समाज में स्वास्थ्य सहयोग, चिकित्सा मार्गदर्शन तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। बीकानेर से प्रारम्भ यह पहल आज राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बसे पुष्करणा समाज के सदस्यों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
आकस्मिक स्थिति में सही जानकारी और मार्गदर्शन।
विश्वव्यापी पुष्करणा डॉक्टरों की संपर्क जानकारी।
विद्यार्थियों को मेडिकल करियर हेतु सही दिशा।
नवीनतम खबरें और स्वास्थ्य लेख।
समाज सेवा और सहयोग के लिए हम हमेशा आपके साथ हैं।